NEET पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग:

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा द्वारा NEET UG पेपर लीक प्रकरण के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं एवं पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता आदित्य पाण्डेय ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद इन परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का कार्य करती हैं।

समाजवादी छात्रसभा ने मांग की कि पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों का विश्वास परीक्षा प्रणाली पर बना रहे। संगठन ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन मे मुख्य रूप से इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार, छात्र नेता अविनाश यादव, छात्र नेता मंगेश यादव, रोहित यादव, उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय, उपाध्यक्ष शिवपूजन पाण्डेय, छात्र नेता सौरभ तिवारी, शुभम चंद्रा, अनादि तिवारी, अक्षत पाण्डेय, रवि नन्दन यादव, आर्यन गुप्ता, आलोक यादव, सुमित यादव, अखिलेश यादव, छात्र नेता हिमांशु सिंह, शिवा श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव, अनुराग यादव, सूर्यांश, आर्यन, ब्रिजभूषण, विश्वजीत सिंह, जतिन यादव, अमित यादव, मंगेश यादव, सुजीत यादव, अर्जुन त्रिवेदी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व साइकिल दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय की पहल, हरित भविष्य के लिए निकली जागरूकता रैली:
    • June 4, 2026

    विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने नीवा फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया।…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल:
    • May 29, 2026

    लखनऊ: लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और भयावह बेरोजगारी के खिलाफ आज समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: