भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किस चेहरे के साथ होगा।
एक साक्षात्कार के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही पार्टी का चेहरा होंगे, तो उन्होंने जवाब में कहा कि राज्य में सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही है, इसलिए स्वाभाविक रूप से वही पार्टी का प्रमुख चेहरा होंगे।





