देश में कोरोना से 12 मौतें, 1083 एक्टिव केस

देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1083 पहुंच गई है, केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट हैं, और मंगलवार को कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 5 और हरियाणा में 3 नए मामले सामने आए हैं, वहीं गुजरात में 13 मरीज रिकवर हुए हैं

नॉर्थ-ईस्ट में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं, अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई, इनमें एक को बुखार और हल्की खांसी है जबकि दूसरी महिला में कोई लक्षण नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है।

इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है, कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री मोदी के 29-30 मई को बिहार दौरे के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है, निर्देश दिया गया है कि PM के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच होगी।

भारत में मिले कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट :-
भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं, ICMR के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं।

बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके, मामले बहुत गंभीर नहीं हैं और लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए, बस सतर्क रहना चाहिए।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है, चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।

NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T4781 जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं, इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता,
जयपुर में 26 मई को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई, इनमें से एक रेलवे स्टेशन पर मृत मिला था, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, दूसरी मौत प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 26 साल के युवक की हुई, उसे पहले से ही टीबी की बीमारी थी।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में एक कोरोना पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, ठाणे में ही 25 मई (रविवार) को अस्पताल में इलाज करा रहे 21 साल के युवक की मौत हो गई। उसका 22 मई से इलाज चल रहा था।

इससे पहले 17 मई को कर्नाटक के बेंगलुरु में 84 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि बुजुर्ग की मौत मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई थी, 24 मई को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, केरल में दो लोगों की कोविड से मौत हुई है।

Related Posts

आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
  • September 5, 2026

बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

Continue reading
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
  • September 4, 2026

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: