शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के भाई ने थाना बृजमनगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ साजिद अंसारी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर बृजमनगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बृजमनगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी साजिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा एवं कांस्टेबल अभयनारायण राय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान- चार हिस्सों में बंटेगा UP, पूर्वांचल का CM मेरा बेटा होगा:
    • September 22, 2026

    उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ में सुभासपा…

    Continue reading
    वंदे मातरम के 6 अंतरे गाने की अनिवार्यता को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब:
    • September 22, 2026

    नई दिल्ली: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के छह अंतरे गाना अनिवार्य करने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। यह याचिका…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान- चार हिस्सों में बंटेगा UP, पूर्वांचल का CM मेरा बेटा होगा:
    वंदे मातरम के 6 अंतरे गाने की अनिवार्यता को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब:
    लखनऊ विश्वविद्यालय से PDA Youth Meet Up अभियान का आगाज, शिक्षा-रोजगार पर हुई चर्चा:
    अखिलेश यादव पर पोस्टर के जरिए निशाना, ‘माफिया’ वाली तस्वीरों से गरमाई यूपी की सियासत:
    ओवैसी की यूपी में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन पर भी दिया जवाब: