ओवैसी की यूपी में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन पर भी दिया जवाब:

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच AIMIM सुप्रीमो और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की यूपी की सियासत में सक्रियता ने चुनावी माहौल को और चर्चा में ला दिया है। ओवैसी ने यूपी में गठबंधन समेत कई मुद्दों पर अपना रुख सामने रखा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान मिशन यूपी को लेकर ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में मौजूद है और संगठन भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि धरातल पर उनकी लीडरशिप सीधे जनता से जुड़ी हुई है।

ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर बिरादरी की अपनी लीडरशिप है, लेकिन एक मुसलमान है जिसकी कोई लीडरशिप ही नहीं है। कोई उसे पनपने नहीं देता। उन्होंने कहा कि भारत में जम्हूरियत की बात होनी चाहिए।

सपा के साथ गठबंधन पर क्या बोले ओवैसी?

यूपी में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर ओवैसी ने कहा कि दस-बारह दिन में पता चल जाएगा। वहीं, सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कहा है कि आप मिलकर लड़िए, तो हम बीजेपी को तीसरी बार रोक पाएंगे।

ओवैसी ने इस दौरान बिहार का उदाहरण देते हुए राजद को भी घेरा। उन्होंने कहा कि यही बात हमने बिहार में भी कही थी और लेटर लिखकर दिया था कि 6 सीट दे दीजिए, लेकिन आपने साफ मना कर दिया।उन्होंने आगे कहा, आपकी पार्टी आप चलाइए, हमारी पार्टी हम चलाएंगे।

ओवैसी ने अपनी बात रखते हुए कहा, “भारतीय राजनीति की हम तो लैला हैं, हमें सब चाहते हैं।”

  • Related Posts

    अखिलेश यादव पर पोस्टर के जरिए निशाना, ‘माफिया’ वाली तस्वीरों से गरमाई यूपी की सियासत:
    • September 21, 2026

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी बयानबाजी और एक-दूसरे पर हमले तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी पर पोस्टर के जरिए बड़ा…

    Continue reading
    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    • September 20, 2026

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखिलेश यादव पर पोस्टर के जरिए निशाना, ‘माफिया’ वाली तस्वीरों से गरमाई यूपी की सियासत:
    ओवैसी की यूपी में एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन पर भी दिया जवाब:
    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा बयान, सपा-बीजेपी पर लगाए आरोप:
    लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैलाश छात्रावास में मेस को लेकर बवाल, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप: