लोटन, सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन कोतवाली थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जगदीश स्वामी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर पानी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना पाकर लोटन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।





