ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान- चार हिस्सों में बंटेगा UP, पूर्वांचल का CM मेरा बेटा होगा:

उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित ‘सामाजिक समरसता महारैली’ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया।

मंच से बोलते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश का चार हिस्सों में बंटना तय है। उन्होंने कहा कि जिस दिन पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जाएगा, उस दिन पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही बनेगा। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि पूर्वांचल में बड़ी आबादी है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन प्रदेश का बंटवारा होना ही है—चाहे आज हो, कल हो या परसों।

उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा, तो पूर्वांचल में आबादी की स्थिति को देखते हुए और अंबेडकर नगर का जिक्र करते हुए, जिस भी दल के साथ गठबंधन होगा, उसमें यह तय होगा कि पूर्वांचल का पहला मुख्यमंत्री राजभर का बेटा ही होगा।

  • Related Posts

    ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- अपने लोगों को संभाल नहीं पा रहे, सत्ता के सपने देखना छोड़िए:
    • November 7, 2026

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

    Continue reading
    महंगाई से जनता परेशान, दिवाली से पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने खरीदीं 4 Fortuner Legender! करीब 2 करोड़ की गाड़ियों की चर्चा:
    • November 6, 2026

    बलरामपुर: एक तरफ आम आदमी महंगाई के बीच अपने घर का बजट संभालने में परेशान है, तो दूसरी तरफ बलरामपुर की आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *