हाथ में काली पट्टी बांध कर जताया रोश

सीचपाल व नलकूप चालक के पद मृत घोषित होने से सिंचाई कर्मियों में रोष।
हाथ में काली पट्टी बांध कर जताया रोश और भरे विरोध की हुंकार।

नलकूप खण्ड महाराजगंज में अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह जी के अगुवाई में 14 मई को नलकूप चालक संवर्ग/सींचपाल संवर्ग आदि के मृत संवर्ग घोषित किए जाने संबंधित शासनादेश के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध करते नलकूप चालक।

फरेंदा, महराजगंज।
आज फरेंदा स्थित सिंचाई विभाग के प्रांगण में सभी सिंचाई कर्मियों व पदाधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ जिसमें दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 14 मई को जारी शासनादेश जिसमें सिंचाई विभाग में कार्यरत उप राजस्व अधिकारी के 137 पदों के सापेक्ष 45 पद व जिलेदार के 600 पदों के सापेक्ष 283 पदों एवं मुंशी के 315 पदों को छोड़कर शेष पदों को समाप्त करने,सिंचपाल,नलकूप चालक,हेड मुंशी के पदों को मृत घोषित किये जाने सम्बन्धी संस्तुतियों पर निर्णय लेने जाने हेतु प्रमुख सचिव सिंचाई की अध्यक्षता में समिति के गठन किए जाने सम्बन्धी आदेश पर नलकूप खंड महराजगंज के सिंचाई संघ भवन फरेंदा में काली पट्टी बांध कर नलकूप चालको द्वारा रोष व्यक्त किया गया ।

अध्यक्षता में नलकूप खंड महराजगंज के अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह मंत्री श्री शिवशंकर राय जी और संघ के सदस्यों में श्री राजेंद्र प्रसाद, घनश्याम पटवा, बसन्त श्रीवास्तव ,सर्वजीत सिंह, अमित मौर्य, रमेश कुमार ,प्रमोद सिंह, रामकिशोर,राजेंद्र यादव, नेहा तिवारी,विपिन कुमार, रत्नाकर चौबे, आदि नलकूप चालक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading
    बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह:
    • October 18, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *