बर्ड फ्लू की आशंका से महराजगंज में अलर्ट

गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से बाघिन की मृत्यु के बाद महराजगंज जिले का पशुपालन विभाग Alert हो गया है, जिला प्रशासन ने संक्रमण की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाए हैं, जिले के 54 सक्रिय पोल्ट्री फार्म से 55 मुर्गियों के 270 सैंपल लेकर भोपाल स्थित बायो सिक्योरिटी लैब भेजा जा रहा है।पशुपालन विभाग ने 37 स्थायी और 13 अस्थायी गौशालाओं सहित कुल 248 पोल्ट्री फार्म को निगरानी में लिया है, इनमें वर्तमान में 54 फार्म सक्रिय है और जिले भर में पशु चिकित्सा अधिकारियों के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है, ये टीमें गौशालाओं और पोल्ट्री फार्म में निगरानी के साथ बायो सिक्योरिटी गाइडलाइन का पालन और सैनिटाइजेशन करवा रही हैं।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हौशिला प्रसाद के अनुसार, अभी तक किसी भी पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों की असामान्य मृत्यु की सूचना नहीं आई है, लेकिन सतर्कता के तौर पर सभी फार्मों से प्रति फार्म पांच मुर्गियों के सीरम, नेजल और क्लॉबिकल सैंपल लिए जा रहे हैं।जिले की चार तहसीलों – महराजगंज सदर, निचलौल, आनंद नगर और नौतनवा में 30 चिकित्सकों और कर्मियों की टीमें तैनात की गई हैं, इन टीमों को परतावल, श्यामदेउरवा, पनियारा, मुजरी, भिटौली, नौतनवा, रतनपुर, सिसवा, बरगदवा और फरेंदा जैसे ब्लॉकों में निरीक्षण और रोकथाम का कार्य सौंपा गया है और आपातस्थिति में जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार सिंह से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    • August 9, 2026

    भारत में रोजाना फल-सब्जी खरीदने से लेकर कैब के किराए तक के लिए करोड़ों लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल ही में संसद में पेश हुए नए बिल…

    Continue reading
    बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, स्मार्ट मीटर का बिल अब हर महीने पोस्टपेड में आएगा:
    • May 7, 2026

    उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूपी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड सिस्टम में बदलने का फैसला किया है। गुरुवार को…

    Continue reading

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: