महराजगंज/सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जाने वाले भारतीय ओवरलोड ट्रक पर नेपाल प्रशासन ने रोक लगा दिया है, यह निर्देश डीएम रूपनदेही बासुदेव धिमिरे ने दिए हैं।
उन्होंने भैरहवा कस्टम कार्यालय, परिवहन प्रबंधन कार्यालय, बुटवल (सवारी), प्रतिनिधि-जिला पुलिस कार्यालय, रूपनदेही, प्रतिनिधि-यातायात पुलिस कार्यालय, रूपन्देही प्रतिनिधि परिवहन व्यवसायी संघ को पत्र जारी कर ओवरलोड वाहनों को रोकने के निर्देश दिए, बिकरन थापा प्रशासनिक अधिकारी रूपनदेही ने बुधवार की दोपहर में बताया कि पिछले कुछ समय से सोनौली बेलहिया चेकप्वाइंट के माध्यम से नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहन और जिले के विभिन्न उद्योगों से अन्य स्थानों पर माल परिवहन करने वाले वाहन सड़कों और वाहनों की वहन क्षमता से अधिक भार लादकर परिवहन कर रहे हैं, जो माल वाहनों के लोडिंग विनियमन संबंधी दिशा-निर्देश, 2074 बीएस के विपरीत है।
निर्धारित से अधिक भार ढोने वाले वाहनों के कारण कुछ सड़क पुल टूट गए हैं, सड़कों एवं पुलों की सुरक्षा तथा प्रचलित कानूनों के क्रियान्वयन के लिए ऐसे वाहनों के विनियमन एवं प्रबंधन को नियंत्रित एवं संचालित करने के लिए भारत से आने वाले वाहनों के मामले में सीमा शुल्क भंसार कार्यालय पर वजन के समय निर्दिष्ट अधिकतम भार सीमा के भीतर ही वाहनों का उपयोग एवं संचालन किया जाएगा।


















































28gzsp