लखनऊ विश्वविद्यालय में कांशीराम जी की पुण्यतिथि, बदलाव और समानता की मिसाल :

समाजवादी छात्र सभा, लखनऊ विश्वविद्यालय
महान समाजवादी चिंतक और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ विश्वविद्यालय में एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम टैगोर लॉन स्थित गांधी प्रतिमा के पास आयोजित हुआ, जिसमें कांशीराम जी के सामाजिक परिवर्तन और उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

संगोष्ठी के दौरान समाजवादी छात्र सभा लखनऊ विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष ने बताया कि कैसे कांशीराम जी ने सामाजिक बदलाव और आर्थिक मुक्ति को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया और इसे हासिल करने के लिए अपने सभी संसाधन समर्पित कर दिए।

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव और शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव ने कांशीराम जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज के समय में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के असली नायक श्री अखिलेश यादव हैं।

छात्र सभा के प्रदेश सचिव अक्षय यादव ने सभी को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प दिलाया।

संगोष्ठी का संचालन शिव जी यादव, इकाई उपाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर आदित्य पांडे, रोहित यादव, जतिन यादव, शिव पूजन पांडे, शैलेन्द्र यादव, अमरजीत यादव, अजितेन्द्र आजाद, शिवमणि तिवारी, सूर्यान्श आर्यन, नीतीश यादव, अश्विनी कुमार, अमित यादव, सूरज वैश, अखिलेश प्रताप, अभिषेक सहित कई छात्र मौजूद रहे।

कुछ तस्वीरें :

  • Related Posts

    विश्व साइकिल दिवस पर लखनऊ विश्वविद्यालय की पहल, हरित भविष्य के लिए निकली जागरूकता रैली:
    • June 4, 2026

    विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने नीवा फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के सप्ताहव्यापी कार्यक्रमों के तहत एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया।…

    Continue reading
    लखनऊ विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल:
    • May 29, 2026

    लखनऊ: लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, महंगाई और भयावह बेरोजगारी के खिलाफ आज समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों और युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर: