देश में 40% वकीलों की डिग्री फर्जी? BCI चेयरमैन मनन मिश्रा का बड़ा दावा:

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने देश की न्यायिक व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 35 से 40 प्रतिशत वकील फर्जी डिग्रियों के आधार पर अदालतों में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

मिश्रा के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जब वकीलों की डिग्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई, तब करीब 40 प्रतिशत वकीलों ने सत्यापन फॉर्म ही जमा नहीं किए। उन्होंने कहा कि इससे इन वकीलों की डिग्रियों पर गंभीर संदेह पैदा होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के संज्ञान में लाया गया है, ताकि न्यायिक व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस बयान के सामने आने के बाद देशभर में वकीलों की डिग्री सत्यापन प्रक्रिया और न्यायिक पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई है।

  • Related Posts

    फरेंदा में 2027 का सियासी मुकाबला! वीरेंद्र चौधरी बनाम बजरंग बहादुर सिंह, क्या फिर आमने-सामने होंगे दोनों?
    • October 16, 2026

    महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी और भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह…

    Continue reading
    CEC ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरे निशिकांत दुबे, बोले- उन्हें ‘बाबा ज्ञानेश्वरानंद’ कहना चाहिए:
    • October 16, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष के लगातार आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *