ईरान को लेकर अमेरिका का सख्त रुख बरकरार, ट्रंप ने दिए बड़े संकेत:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के ताजा प्रस्ताव पर बड़ा फैसला जल्द लिया जा सकता है। ट्रंप ने कहा है कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं और रविवार तक यह तय हो सकता है कि ईरान के साथ युद्ध दोबारा शुरू होगा या फिर किसी समझौते की दिशा में कदम बढ़ेगा।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने मौजूदा स्थिति को ‘50-50’ बताया है। उन्होंने कहा कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अपने दामाद जारेड कुशनर के साथ अहम बैठक करेंगे, जिसमें तेहरान की ओर से आए प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा होगी।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी ओहायो से वॉशिंगटन लौटकर इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।इसी बीच खबर है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी तेहरान पहुंचे हुए हैं, जहां शांति समझौते की बारीकियों पर बातचीत जारी है।

वहीं भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में कहा कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है और लगातार काम जारी है। उन्होंने कहा, संभव है कि आज देर रात, रविवार या अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।

रूबियो ने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की नीति बिल्कुल स्पष्ट है — ईरान किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकता।

  • Related Posts

    महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-24 पर बाइक सवार युवक की मौत:
    • June 9, 2026

    कोल्हुई, महराजगंज | महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी चौकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा NH-24…

    Continue reading
    यूपी में एनकाउंटर और गिरफ्तारी का दौर, अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें:
    • June 8, 2026

    उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। अयोध्या से लेकर झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली तक पुलिस ने मुठभेड़ों और छापेमारी के जरिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: