बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त हुई महराजगंज पुलिस, स्कूल वाहनों की हुई ताबड़तोड़ जांच:

महराजगंज में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को यातायात पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर और कस्बा क्षेत्रों में संचालित स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों की फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स समेत सभी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।

जांच के समय वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि स्कूल वाहन पूरी तरह सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए, ताकि बच्चों को सुरक्षित परिवहन मिल सके।

अभियान के दौरान कई स्कूल वाहनों में खामियां पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि फिटनेस प्रमाणपत्र न होने पर एक वाहन को सीज कर दिया गया।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूली वाहनों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में होगा, अखिलेश यादव का बड़ा हमला:
    • June 27, 2026

    अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में ही होगा। आखिर ‘दानभक्तों’…

    Continue reading
    केतन अग्रवाल केस में हर दिन नया खुलासा, रेस्क्यू करने वाले के बयान से सनसनी:
    • June 27, 2026

    पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया दावा सामने आया है। केतन का शव रेस्क्यू करने वाले सुनील गायकवाड़ ने बताया कि केतन के सिर पर गंभीर चोटें थीं,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में होगा, अखिलेश यादव का बड़ा हमला:
    केतन अग्रवाल केस में हर दिन नया खुलासा, रेस्क्यू करने वाले के बयान से सनसनी:
    पासपोर्ट अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से बदल जाएंगी फीस:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार:
    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर: