बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:

बृजमनगंज, महराजगंज | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज में इलाज कराने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज से जांच और दवा के नाम पर 300 रुपये लेने का मामला सामने आया है।

मिश्रौलिया गांव निवासी झम्मन पासवान गुरुवार को उपचार कराने सीएचसी पहुंचे थे। झम्मन पासवान के अनुसार, चिकित्सक ने उन्हें जांच कराने और दवा लेने के लिए कहा। इसके बाद जांच और दवा के नाम पर उनसे 300 रुपये लिए गए। मरीज ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उससे रकम ली गई।

मामले की जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि जांच में मरीज से रुपये लेने की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: