8 साल बाद गिरफ्तार हुए भाई के कातिल बहन-बहनोई, नेपाल में छिपकर काट रहे थे फरारी:

25 हजार के इनामी दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
▪️ संपत्ति के लालच में बहन बनी भाई की कातिल
▪️ 8 साल से नेपाल में छिपकर काट रहे थे फरारी के दिन

बृजमनगंज, महराजगंज: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले एक सनसनीखेज हत्याकांड में बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपने ही भाई की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर नेपाल में छिपकर रह रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपत्ति को पुलिस ने आखिरकार 8 साल बाद गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना वर्ष 2019 की है, जब संपत्ति के लालच में विमला गिरी ने अपने पति दिनेश गिरि और नाबालिग पुत्री के साथ मिलकर अपने भाई घनश्याम गिरि निवासी ग्राम फुलमनहा टोला लेहड़ा बाजार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पूरा परिवार नेपाल फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने सूर्यमानपुर कांछा चौराहा से विमला गिरी और लेदवा चौराहा से उसके पति दिनेश गिरि को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नेपाल के कपिलवस्तु जनपद में छिपकर रह रहे थे।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या के बाद से दोनों अभियुक्त लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। कई बार दबिश देने के बावजूद वे पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके थे, लेकिन लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, “कानून से बचना आसान नहीं है। अपराधी कितने भी समय तक फरार रहें, पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है।”

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर पहले से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई तारकेश्वर वर्मा, एसआई आलोक यादव, कांस्टेबल हृदय नारायण यादव, आलोक कुमार, संदीप गौतम एवं छाया गौतम शामिल रहे।

  • Related Posts

    महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, NH-24 पर बाइक सवार युवक की मौत:
    • June 9, 2026

    कोल्हुई, महराजगंज | महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी चौकी के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा NH-24…

    Continue reading
    यूपी में एनकाउंटर और गिरफ्तारी का दौर, अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें:
    • June 8, 2026

    उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। अयोध्या से लेकर झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली तक पुलिस ने मुठभेड़ों और छापेमारी के जरिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    फ्रांस जाएंगे पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर रहेगा फोकस:
    अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर, सोना-चांदी के भाव लुढ़के:
    महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चाइल्ड केयर लीव पर दिया अहम आदेश:
    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान: