भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बानगंगा की विशेष नाका पार्टी ने बुधवार को तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 56 बोरी यूरिया खाद, एक बोलेरो पिकअप और एक टेम्पो के साथ दो लोगों को पकड़ लिया।

एसएसबी के अनुसार, विशेष आसूचना के आधार पर नाका पार्टी सीमा स्तंभ संख्या 557 से करीब 900 मीटर तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 900 मीटर अंदर तैनात थी। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप और एक टेम्पो अनधिकृत रास्ते से भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। नाका पार्टी ने दोनों वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली। दोनों वाहनों में एक-एक चालक सवार था और तलाशी के दौरान कुल 56 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम जंग बहादुर पुत्र परशुराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर तथा कैलाश पुत्र हरिराम, उम्र 34 वर्ष, निवासी डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, जिला सिद्धार्थनगर बताया। पूछताछ के दौरान खाद से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। एसएसबी ने बरामद 56 बोरी यूरिया खाद, बोलेरो पिकअप, टेम्पो और दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस चौकी खुनुवा के सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: