रेलवे की नई सुविधा, अब कन्फर्म टिकट बदलना हुआ आसान, रद्द करने की चिंता खत्म :

भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है, अब कन्फर्म ट्रेन टिकट की यात्रा तिथि बदलने के लिए टिकट रद्द करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 से यह नया ऑनलाइन सिस्टम शुरू हो जाएगा, जिससे यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज की परेशानी से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।

अब तक, अगर कोई यात्री अपनी यात्रा तिथि बदलना चाहता था, तो उसे टिकट कैंसिल कर नई बुकिंग करनी पड़ती थी। इसमें समय के हिसाब से भारी कटौती होती थी। उदाहरण के लिए, यात्रा से 48 से 12 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 25% राशि कट जाती थी, और 12 से 4 घंटे पहले रद्द करने पर और ज्यादा पैसा कटता था। यात्रा के चार्ट बनने के बाद तो रिफंड की संभावना बिल्कुल नहीं रहती थी।

नई सुविधा के अनुसार, टिकट की नई तिथि पर कन्फर्मेशन पूरी तरह सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगी, यदि नई तिथि का किराया ज्यादा है, तो सिर्फ किराए का अंतर देना होगा। लेकिन यात्रा तिथि बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क या पेनाल्टी नहीं लगेगी।

यह बड़ा कदम उन लाखों यात्रियों के लिए राहत भरा साबित होगा, जिन्हें अक्सर योजनाओं में बदलाव के कारण टिकट रद्द करना पड़ता है और भारी कटौती का सामना करना पड़ता है। अब यात्रा की योजना बदलना होगा आसान और आर्थिक बोझ भी कम।

  • Related Posts

    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    • August 9, 2026

    भारत में रोजाना फल-सब्जी खरीदने से लेकर कैब के किराए तक के लिए करोड़ों लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हाल ही में संसद में पेश हुए नए बिल…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: