ऑपरेशन सिंदूर में मिले 5 सबक को नहीं भूलेगा पाकिस्तान

आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत का हमला आतंकवाद के खिलाफ सख़्त एक्शन था‌, पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों और आम नागरिकों को निशाना बनाकर इसे दो देशों के बीच संघर्ष में बदलने का प्रयास किया,‌ जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के रणनीतिक ठिकानों पर भारत का घातक हमला निर्णायक साबित हुआ और पाकिस्तान ने हार मान कर शांति की अपील की।भारत ने सैन्य कार्रवाई के जरिये पाकिस्तान की 20 प्रतिशत सैन्य क्षमता को तबाह करके न सिर्फ कड़ा सबक सिखाया, बल्कि संघर्ष को एक तय सीमा पर सीमित करके बेहतर समझ भी दिखाई, भारत को अपनी विशाल आबादी की बेहतर जीवन की आकांक्षा को पूरा कर रहा है ।आंपरेशन सिंदूर से मिले 5 सबक जो कभी नहीं भूलेगा पाकिस्तान –

1- स्वदेशी हथियारों ने साबित की क्षमता –

स्वदेशी हथियारों और एयर डिफेंस सिस्टम ने अपनी क्षमता भरपूर साबित की है, और भारत ने दुनिया को दिखाया है कि वह स्वदेशी तकनीक से नेटवर्क सेंट्रिक वारफेयर को अंजाम दे सकता और जीत हासिल करेगा, स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम आकाश हो या आकाशतीर इसके उदाहरण हैं।

2- निर्यात बाजार में बढ़ानी होगी हिस्सेदारी –

वर्तमान वैश्विक अर्थव्यवस्था में 32 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात बाजार है, ये अपने आप में बहुत बड़ा बाजार है अगर भारत चाहे तो इसमें अपनी हिस्सेदारी शेयर बढ़ा सकता हैं, वस्तुओं के निर्यात में अभी हमारी हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से कम है, इसे 4 प्रतिशत या उससे भी ज्यादा किया जा सकता है, सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत है, इसमें भी और आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है।

3-हासिल की रणनीतिक बढ़त –

भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नकारा बना कर मनचाही जगहों पर सफलता के साथ हमले किए और प्रमुख रणनीतिक ठिकानों और संपत्तियों को पूरी तरह तबाह कर दिया, भारत का संदेश साफ है कि हमारे पास पाकिस्तान को तबाह करने की सैन्य क्षमता और आधुनिक तकनीक है, अगर जरूरत पड़ेगी तो भारत इस क्षमता का इस्तेमाल करेगा।

4- पाकिस्तान को संदेश –

पाकिस्तान को संदेश है कि भारत के खिलाफ आतंकवाद प्रायोजित करने की कीमत उसके लिए बहुत महंगी पड़ेगी, अगर आतंकी ठिकानों पर हमलों के बीच में उसकी सेना आएगी, तो भारत सेना उनके सैनिक ठिकानों को भी तबाह करेगा, भले ही इसका नतीजा पूर्ण युद्ध ही क्यों न हो, इस बार के संघर्ष में पाकिस्तान को जिस तरह स्तर पर नुकसान हुआ है, उसे देखते हुए पाकिस्तान को भविष्य में भारत में आतंकी हमले कराने से पहले 10 बार सोचना पड़ेगा।

5- विश्व के लिए संदेश –

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने विश्व को भी संदेश दिया है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भारत सैन्य कार्रवाई के जरिये इसका जवाब जोरदार तरीके से देगा, भारत – पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे न‌ कभी झुका था न‌ ही झुकेगा, भारत आतंकी हमलों के बाद विश्व को सबूतों के साथ संतुष्ट करने का प्रयास नहीं करेगा, सुरक्षा खतरों पर फैसले खुद करेगा और अपनी सुविधा के अनुसार कदम उठाएगा।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद:
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर: