Smartphone Lock: फिंगरप्रिंट, फेसअनलॉक या पासकोड ! कौन है सबसे भरोसेमंद सुरक्षा तरीका…?

Smartphone Lock: फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या पासकोड! कौन है सबसे भरोसेमंद सुरक्षा तरीका…?

आजकल स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत या इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए नहीं, बल्कि हमारी निजी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, इसमें बैंक डिटेल्स, पर्सनल फोटोज़, ज़रूरी डॉक्युमेंट्स और चैट्स जैसी संवेदनशील जानकारियाँ स्टोर होती हैं, ऐसे में फोन को सुरक्षित रखना बेहद ज़रूरी हो जाता है, सवाल ये है कि फोन लॉक करने के लिए कौन-सा तरीका सबसे सुरक्षित है फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक या पासकोड…?

फिंगरप्रिंट स्कैनिंग तेज़ होती है और इस्तेमाल में आसान भी अधिकतर स्मार्टफोनों में यह सुविधा दी जाती है, और यह लगभग हर स्थिति में काम करता है, लेकिन अगर हाथ गंदे या गीले हों, तो फिंगरप्रिंट स्कैन सही से काम नहीं करता, कुछ बजट फोनों में सेंसर की सटीकता कम हो सकती है ।

फेस अनलॉक बिना छुए फोन अनलॉक करना संभव होता है-
यह तरीका खासकर कोविड से पहले काफी लोकप्रिय था, क्योंकि इसमें स्पर्श की जरूरत नहीं होती, कम रोशनी, मास्क पहनने या चश्मा लगाने पर यह फीचर सही से काम नहीं करता, कई बार चेहरे की सटीक पहचान नहीं हो पाती, अगर आपके फोन में 3D फेस स्कैनिंग (जैसे iPhone में) है, तो यह काफी भरोसेमंद होता है, लेकिन सिर्फ कैमरा बेस्ड 2D स्कैनिंग आसान धोखे का शिकार हो सकती है.

पासकोड या पिन सभी स्मार्टफोनों में मौजूद होता है और एक बुनियादी सुरक्षा तरीका है, इसकी सबसे बड़ी खासियत है – यह बायोमेट्रिक सिस्टम फेल हो जाए तब भी काम करता है, अगर किसी को आपका पासकोड पता चल गया या वो आपकी स्क्रीन पर नजर डाल ले, तो सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, अगर आप 6 अंकों का या अल्फान्यूमेरिक (अक्षर + संख्या) पासवर्ड चुनते हैं, तो यह सबसे मजबूत सुरक्षा देता है ।

अगर आप स्मार्टफोन की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहते, तो सिर्फ एक लॉकिंग सिस्टम पर निर्भर रहना ठीक नहीं, सबसे बेहतर होगा कि आप एक मजबूत पासकोड के साथ फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक को भी सक्रिय रखें, पासकोड को समय-समय पर बदलते रहें और ऐसा कोड चुनें जिसे आसानी से कोई अंदाज़ा न लगा सके ।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: