टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवानाः दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 मेंबर्स वाली भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ऋशभ पंत (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

नई ट्रॉफी की घोषणा

इस बार भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के विजेता को एक नई ट्रॉफी दी जाएगी, जो सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर होगी। यह दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के सम्मान में एक नई पहल है। तेंदुलकर और एंडरसन दोनों 11 जून से शुरू होने वाले WTC फाइनल के दौरान लॉर्ड्स में ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट आज से

इंडिया-ए को इंग्लैंड में तीन मैच खेलने हैं। इनमें दो मैच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होंगे, जबकि तीसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेला जाएगा। इंग्लैंड लायंस और इंडिया ए के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरा मैच आज से 9 जून तक खेला जाएगा। जबकि भारतीय सीनियर टीम के साथ मुकाबला 13 से 16 जून के बीच खेला जाएगा।

  • Related Posts

    रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री सम्मान, भारतीय क्रिकेट में योगदान का बड़ा सम्मान:
    • June 10, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। रोहित…

    Continue reading
    ICC Test Rankings: शुभमन गिल बने भारत के सबसे ऊंची रैंक वाले बल्लेबाज:
    • June 10, 2026

    आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह इंग्लैंड के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: