राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100वीं वर्षगांठ, कोल्हुई में विजयादशमी पर भव्य उत्सव :

कोल्हुई कस्बे में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भव्य तरीके से विजयादशमी उत्सव मनाया। इस खास अवसर पर स्वयंसेवकों ने एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया, जिसमें संगठन की एकता और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया गया, यह उत्सव संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

स्वयंसेवकों ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। पथ संचलन बृजमनगंज मार्ग से अनुशासित तरीके से शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कस्बे का भ्रमण करते हुए संगठन की एकजुटता और शक्ति का संदेश दिया।

भ्रमण के दौरान कोल्हुई के नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत पुष्पवर्षा करके किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज सिंह, भारी संख्या में पीएससी, स्थानीय पुलिस बल एवं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, कोल्हुई मडल अध्यक्ष राहुल सिंह, अनिल मिश्रा, श्रीराम जायसवाल, मधुर सिंह, सूर्यवीर सिंह, राममिलन जायसवाल, अनिल मिश्रा, दिनेश पांडेय, विजय कुमार पांडेय, बिल्लू सिंह, प्रदीप पांडेय, शशांक चौबे, बृजेश, रवि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस आयोजन ने न केवल संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा को याद किया, बल्कि समुदाय में एकता और समर्पण की भावना को भी उजागर किया।

  • Related Posts

    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading
    माँ महाकाली की भव्य त्रिवार्षिक महापूजा 22 जून से, तीन दिनों तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान:
    • June 12, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज): नगर पंचायत बृजमनगंज की सुख, समृद्धि एवं लोक कल्याण की मंगलकामना को समर्पित ऐतिहासिक त्रिवार्षिक महापूजा का शुभारंभ आगामी 22 जून 2026 से होने जा रहा है। नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानसून की देरी से बढ़ा गर्मी का कहर, 42°C के पार पहुंचा पारा:
    राम मंदिर विवाद के बीच योगी का बड़ा बयान, 15 दिन इंतजार करें, सच सामने आएगा:
    राम मंदिर मामले में योगी का संदेश, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई:
    योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर वार, बोले- विकास और जनकल्याण की सोच नहीं बची:
    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला: