पुतला फूकने को लेकर अधिवक्ता और पुलिस में झड़प

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपी उपनिबंधक के खिलाफ जांच और स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन आज हिंसक हो गया, अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला 12 मई से क्रमिक अनशन पर हैं।

आज सुबह से ही तहसील परिसर में भारी पुलिस बल तैनात था, पुलिस उपनिबंधक का पुतला जलाने से रोकने की कोशिश कर रही थी, इसके बावजूद आंदोलनकारी पुतला लेकर तहसील परिसर में पहुंच गए।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस बल के साथ पुतला जलाने से रोका,‌ इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, खींचतान के बाद पुलिस पुतला जब्त करने में सफल रही।

अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना उनका मकसद है, कार्यक्रम में कई अधिवक्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, सुबह से शाम तक तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात रहा।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: