PM Modi चिनाब आर्च ब्रिज पहुंचे, दुनिया का सबसे ऊंचा पुलः कटरा-श्रीनगर वंदे भारत का उद्घाटन करेंगे, पहली बार कश्मीर तक ट्रेन चलेगी

कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को कटरा स्टेशन से चलेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कटरा में इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम सुबह करीब 11 बजे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल और देश के पहले केबल स्टे अंजी ब्रिज का दौरा और उद्घाटन करेंगे।

करीब 12 बजे वंदे भारत ट्रेन का इनॉगरेशन करेंगे, इसके अलावा 46 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के अन्य डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, वे कटरा स्टेडियम में एक जनसभा भी करेंगे।

नॉर्दर्न रेलवे 7 जून से कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू कर देगी, IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की जा सकेगी, हफ्ते में 6 दिन दो ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच चलेंगी।

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि ट्रेन में दो ट्रैवल क्लास हैं, चेयरकार का किराया 715 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए है, अभी ट्रेनें सिर्फ बनिहाल में रुकेंगी, अन्य स्टॉपेज पर फैसला बाद में होगा।

10 घंटे का सफर करीब 3 घंटे में पूरा होगा :-
आजादी के 77 साल बाद भी कश्मीर बर्फबारी के सीजन में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाता है, नेशनल हाईवे-44 बंद होने से घाटी जाने का बंद हो जाता है, इसके अलावा भी सड़क के रास्ते जम्मू से कश्मीर जाने में 8 से 10 घंटे का समय लग जाता था, ट्रेन शुरू होने से यह सफर करीब तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में भारत के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी पुल और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चेनाब पुल का उद्घाटन करेंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘हकीकत यह है कि शासन में हमेशा निरंतरता होती है, खासतौर पर जहां पर संरचनात्मक परियोजनाओं का सवाल है, जिसमें भू-वैज्ञानिक, भौगोलिक, सुरक्षा और राजनीतिक तौर पर बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वहां पर शासन में निरंतरता का विशेष महत्व है, यह जो ‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला परियोजना’ है, मार्च 1995 में नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्री रहते इसे मंजूरी दी गई थी, मार्च 2002 में जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया गया था, बारामूला से लेकर श्रीनगर, श्रीनगर से लेकर अनंतनाग, अनंतनागसे काजीगुंड और काजीगुंड से लेकर बनिहाल तक इस योजना का उद्घाटन 2014 से पहले ही कर लिया गया था, 272 किमी में से 160 किलोमीटर ट्रैक का उद्घाटन 2014 से पहले हो गया था, चिनाब पुल एक प्रतिष्ठित पुल है, हम भारतीय रेल को बधाई देना चाहते हैं, जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए यह ब्रिज बहुत महत्व रखता है और भारतीय रेल के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री को याद दिलाना चाहती है कि उन्हें शासन में निरंतरता को स्वीकारना चाहिए, इससे पहले की सरकारों ने भी काम किए गए हैं, प्रधानमंत्री उनका श्रेय लेने में बहुत आगे हैं, इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं है।’

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: