महराजगंजः नगर निकायों में त्योहारों की तैयारी साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर जोर, अपर निदेशक ने की समीक्षा बैठक

महराजगंज में नगर निकाय के अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी ने नगर पालिका परिषद में समीक्षा बैठक की, बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

डॉ. अंसारी ने नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और नाला-नाली सफाई अभियान सहित छह बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. अंसारी ने वेस्ट टू वंडर पार्क में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ पौधरोपण किया, उन्होंने प्रदूषण मुक्त समाज के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

गंगा दशहरा के अवसर पर बलिया नाला छठ घाट पर गंगा आरती में उनकी भागीदारी रही, बैठक में पूर्व की कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति पर अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली गई।

बैठक में एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम विजय यादव, नगर पालिका परिषद महराजगंज के ईओ आलोक कुमार और जनपद के सभी ईओ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:
    • May 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता…

    Continue reading
    दवा के लिए भटक रहे मरीज, PHC फुलमनहा में चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:
    • May 12, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | स्थानीय लोगों में उस समय आक्रोश फैल गया जब राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय न्यू पीएचसी फुलमनहा लंबे समय से लावारिस हालात में पड़ा मिला। अस्पताल में प्रभारी राजकीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IPL 2026 में बना 19 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, सभी 10 टीमों के बल्लेबाजों ने जड़े शतक:
    NEET पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग:
    भाई के निधन के बीच राजनीति! थोड़ा तो लिहाज कर लीजिए, ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा:
    रुपया टूटा रिकॉर्ड स्तर पर, पहली बार डॉलर के मुकाबले 96 के पार:
    UAE दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा कूटनीतिक मिशन, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए अहम समझौते: