नेपाल भंसार में सर्वर फेल, दूसरे दिन भी ट्रकों का लगा जाम

नेपाल भंसार में सर्वर फेल, दूसरे दिन भी ट्रकों का लगा जाम :-

महराजगंज/सोनौली ; भारत से नेपाल सामान लेकर जाने वाले ट्रक चालक परेशान हैं, नेपाल भंसार में सर्वर फेल होने के कारण गाड़ियां पास नहीं हो पा रही हैं, इससे भारतीय क्षेत्र में दूसरे दिन भी ट्रकों का रेला लगा रहा, जिस अनुपात में गाड़ियां पास हो रही हैं, उससे दोगुने की संख्या में गाड़ियां बाहर से बाॅर्डर तक पहुंच रही हैं,‌ नेपाल प्रशासन स्थिति सामान्य बनाने में जुटा है।

सोनौली सीमा पर लगने वाली वाहनों की कतार का मामला अब नेपाल के उद्योगपतियों ने उद्योग वाणिज्य संघ तक पहुंचा दिया है, नेपाली सीमा में भारतीय वाहनों को प्रवेश नहीं मिलने से समस्या हो रही है, भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर वाहनों की कतार लगी है।

ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राहुल कुमार ने बताया कि सब कुछ सामान्य है, फिर भी वाहनों की कतार कम नहीं हो रही है, ट्रक चालकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, नेपाल भंसार में दो बजे के बाद इंट्री नहीं हो पा रही है, भारतीय ट्रकों को नेपाल में प्रवेश के लिए तीन से चार दिन लग रहे हैं।

उद्योग वाणिज्य संघ महासचिव कृष्ण प्रसाद धिमिरे ने बताया कि अन्नपूर्णा टर्मिनल से वार्ता चल रही है, भंसार परिसर से बाहर निकलने वाली गाड़ियां भी प्रभावित हो रही हैं।
बताया कि गाड़ियों के रुकने से खर्च बढ़ रहा है, चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव ने बताया कि शुक्रवार को 200 के करीब वाहनों को नेपाल में प्रवेश मिला है, वार्ता हुई है नेपाल में सर्वर की समस्या जल्द ठीक हो जाएगा।

नेपाल जाने के लिए सरहद पर फसें 1100 ट्रकें भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर नेपाल जाने वाले भारत के 42 शहरों के करीब 1100 मालवाहक ट्रक फंस गए हैं, इसमें सबसे ज्यादा गाड़ियां बंगाल, मेरठ, उत्तराखंड, दिल्ली, गुड़गांव से आई हैं। ट्रक चालक रमेश गिरी निवासी बलिया ने बताया कि हम लोगों की कंपनी के करीब 100 से अधिक ट्रक कोयला लेकर बॉर्डर पर तीन दिनों से फंसे हैं, कुछ गाड़ियां नेपाल में प्रवेश कर गई हैं, कुछ रास्ते में हैं, इसी तरह गोवा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुड़गांव, दिल्ली, नोयडा, अमृतसर, चंडीगढ़, पंजाब, कोटा, जयपुर, राजस्थान, मेवाड़, बीकानेर, अलवर, अजमेर, भिवंडी, जालोर, धानगढ़, सूरज, अहमदाबाद, बड़ोदरा, राजकोट, मोरबी, जामनगर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना, ग्वालियर, गाजियाबाद, साहिबाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, बस्ती, गोरखपुर, बनारस, अंबेडकर नगर, आसनसोल, पश्चिम बंगाल, बर्दमान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पुणे, कुर्ला, रांची सहित अन्य शहरों के ट्रक सरहद पर फंसे हैं।

आने-जाने में हो रही परेशानी :-
सोनौली सीमा शून्य से लेकर 6 किलोमीटर सड़क की एक लेन पूरी तरह जाम है, जिसके कारण सोनौली कस्बा सहित, आबादी क्षेत्र के कुनसेरवा, नौतनवां बाईपास और छपवा गांव के ग्रामीणों को अपने घर जाने के लिए वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी हो रही है, दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार के कारण कठिनाई बढ़ गई है, प्रमोद मद्देशिया, दीपक कुमार, सुदर्शन कुमार निवासी सोनौली ने बताया कि घरों के सामने पिछले दो दिनों से ट्रक लगे हैं, घर से निकलने और आने में काफी परेशानी हो रही है, वाहन लेकर जाना काफी मुश्किल है, ट्रक चालक गाड़ियों को सटा कर रखते हैं।

  • Related Posts

    महराजगंज में उज्ज्वला योजना के तहत 2.58 लाख परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ, 200 महिलाओं को दिए गए डेमो चेक:
    • November 4, 2026

    महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस क्रम में महराजगंज जनपद में…

    Continue reading
    महराजगंज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, ‘eMediCare+’ मॉडल को मिला प्रथम स्थान, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित:
    • November 3, 2026

    महराजगंज। महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए अविष्कार फाउंडेशन की राज्य स्तरीय उद्यमिता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *