भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में – Security Alerts

महराजगंज ; भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, संयुक्त गश्त के अलावा पगडंडियों पर विशेष नजर है, बाॅर्डर से सटे थानों पर विशेष रूप से पुलिस अलर्ट है, रिक्शा चालकों व किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा।

क्षेत्र के 10 वर्षीय संपति संबंधी अपराधियों व किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी, बकरीद को देखते हुए जिले के सभी थानों पर शांति कमेटी की बैठकें हो रही हैं, क्षेत्र में शांति सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा संवेदनशील क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था बनी है,‌ ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन, हिस्ट्रीशीटर की निगरानी एवं बॉर्डर से सटे थानों पर सतर्कता रखने के लिए दिशा-निर्देश दिया जा चुका है।
जिले के सोनौली और ठूठीबारी सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, एसएसबी जवान और जिला पुलिस की टीम दिन-रात बॉर्डर पर गश्ती कर रही है,‌ सीसीटीवी कैमरों की मदद से पगडंडी सड़कों की भी निगरानी की जा रही है,
नेपाल की 84 किमी खुली सीमा को संवेदनशील मानते हुए निगरानी और बढ़ा दी गई है, सोनौली पुलिस भी एसएसबी के साथ नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच कर रही है,‌ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां खुली सीमा के मुख्य और पगडंडी रास्तों पर गश्त कर रही है, सरहद से आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है, एसएसबी डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है, पहचान पत्र देखा जा रहा है।
भारत और नेपाल की पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग : जनपद का अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पूरी तरह खुली है, ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है, महराजगंज जनपद में कोल्हुई से लेकर पथलहवा बॉर्डर तक एसएसबी के 17 बीओपी हैं, जहां से बॉर्डर की निगरानी की जा रही है,‌ सरहद की पगडंडियों पर भारत और नेपाल की पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है।

  • Related Posts

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    • July 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, समाजवादी पार्टी में जो जन्म लेने वाला है, उसका भी पद पहले से तय हो…

    Continue reading
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    • July 15, 2026

    रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका अब बड़ा आर्थिक शिकंजा कसने की तैयारी में है। अमेरिकी सीनेट में एक नया बिल पेश किया गया है, जिसमें भारत, चीन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य