यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित; 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र सफल:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 80.38% परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

सीतापुर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन:
मैरिट लिस्ट में इस बार सीतापुर जिले का विशेष प्रभाव देखने को मिला है। हाईस्कूल में कशिश वर्मा और इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। हाईस्कूल में कशिश के साथ बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने भी संयुक्त रूप से टॉप किया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई:
परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
upresults.nic.in
upmsp.edu.in

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: