अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा

अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश छह टुकड़ों में, कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर मिली, युवक घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहा था, पिता रात में जनरेटर में पानी डालने उठे तो देखा कि चारपाई के नीचे खून बह रहा है।

यह देखकर वह चीख पड़े, शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे, घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की, घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।

पूरा मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र का है, सुबह पिता रोते-रोते बेहोश हो गए, घरवालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया, बहन भी रो-रोकर बेसुध हो गई, वह बार-बार कह रही थी – भइया, कहां चले गए…?

BSF में जाने के लिए मेडिकल-फिजिकल पास कर चुका था :-
युवक की पहचान दिनेश वर्मा के रूप में हुई है, दिनेश अपने माता-पिता, दो बहनों और दो भाइयों के साथ रहता था, दिनेश के पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं, इससे परिवार का खर्च चलता है।

घरवालों ने बताया कि दिनेश बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था, वह बीएसएफ में जाने की तैयारी कर रहा था, मेडिकल और फिजिकल टेस्ट में भी पास कर चुका था, उसकी जल्द ही जॉइनिंग होने वाली थी, दिनेश ने हाईस्कूल भारती इंटर कॉलेज से, इंटरमीडिएट शिक्षा दीक्षा खजुरहट से और बीए की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से की थी।

पिता बोले- चारपाई के नीचे खून की धार बह रही थी :-

युवक के पिता राजकुमार वर्मा ने बताया- कल आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए थे, जिससे लाइट कट गई थी, रात करीब 10 बजे मैं दुकान से घर आया तो बेटे ने कहा- पापा, बहुत गर्मी लग रही है, जेनरेटर मंगवा दो।

मैंने भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया, इसके बाद सभी लोगों ने खाना खाया, बीच वाला बेटा पानी खोलने गया था, सभी लोग घर के बाहर अलग-अलग जगह सो गए, बेटा छप्पर के पास जाकर चारपाई पर सो गया।

रात करीब एक बजे मैं उठा तो सोचा कि जेनरेटर में पानी डाल दूं, तभी बेटी भी उठकर आई, बोली- पड़ोसी के घर तीन लोग दिख रहे हैं, मैंने कहा हो सकता है, उनके यहां मेहमान आए हों। फिर मैं बंबे (हैंडपंप) पर हाथ धोने गया, चारपाई के पास देखा तो खून बह रहा था ।

शव पर गहरे जख्म, पुलिस ने 2 को हिरासत में लिया SP देहात बलवंत ने बताया शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है कि जमीन की रंजिश में सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा और पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

चाचा की पत्नी और पड़ोसी रामप्रकाश वर्मा ने साजिश रचकर पूरी घटना को अंजाम दिलवाया, दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    • September 20, 2026

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और…

    Continue reading
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा बयान, सपा-बीजेपी पर लगाए आरोप:
    लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैलाश छात्रावास में मेस को लेकर बवाल, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप:
    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप: