रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
हालांकि, इस बार चर्चा सिर्फ फिल्म की भव्यता और स्टारकास्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि टिकटों की आसमान छूती कीमतें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। मुंबई में फिल्म के प्रीमियम रिक्लाइनर टिकट की कीमत 3,170 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में भी अलग-अलग सिनेमाघरों और फॉर्मेट के आधार पर टिकटों के दाम तय किए गए हैं।
ट्रेड वेबसाइट सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग से अब तक करोड़ों रुपये की कमाई हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच दिख रहा उत्साह और टिकटों की ऊंची कीमतें इसे चर्चा का विषय बना रही हैं।


















































