बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हृदय उपाध्याय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच हुए इस स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज पहुंचने पर धानी मोड़ पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हृदय उपाध्याय को फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

इसके बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान हृदय उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही है।
सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, जेपी गौड़, बबलू सिंह, चंदू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, विनोद त्रिपाठी, झीनक विश्वकर्मा, बुद्धिराम, धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, सनी रैना, कन्हैया चौहान, अनिल मणि, शिव प्रसाद चौरसिया, झिनक चौधरी, मनोज जायसवाल, परशुराम पाल, अम्बेडकर कुमार, शोभित गुप्ता, तौलन चौरसिया और सागर कन्नौजिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















































