UPPCS 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS 2025 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को संशोधित मेरिट सूची जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आरक्षित वर्ग के मेरिटोरियस अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी में शामिल किया जाए। कोर्ट के इस आदेश के बाद चयन प्रक्रिया नए सिरे से आगे बढ़ेगी।
संशोधित प्रीलिम्स मेरिट के आधार पर सफल घोषित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दोबारा मुख्य परीक्षा (मेंस) और उसके बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। हालांकि, आयोग को दोबारा प्रारंभिक परीक्षा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
बता दें कि UPPCS 2025 की यह भर्ती कुल 814 पदों के लिए हो रही है। पूर्व में जारी परिणाम के आधार पर 11,727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था, जबकि 2,297 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंचे थे। अब अंतिम चयन संशोधित मेरिट के आधार पर आयोजित होने वाली नई मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा।
News by: Prafulla Shukla (Journalist)


















































