कांग्रेस को 30 सीटों तक देने के संकेत, यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर बढ़ी खींचतान, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस की ओर से 120 से अधिक सीटों की मांग किए जाने की बात सामने आई है, जबकि सपा ने शुरुआत में कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया था।
हालांकि, अब सपा नेताओं की ओर से 2 से 4 अतिरिक्त सीटें देने को लेकर बातचीत के संकेत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मनमुताबिक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में गठबंधन की समीक्षा करने की बात कही है। दूसरी ओर, सपा नेता गठबंधन को बनाए रखने के लिए प्रयास जारी होने का दावा कर रहे हैं।
फिलहाल, दोनों दलों के बीच अगली बैठक की तारीख तय नहीं हुई है। ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सस्पेंस बरकरार है।
News by: Prafulla Shukla (Journalist)















































