सिद्धार्थनगर: उसका बाजार–मदनपुर मार्ग की जर्जर हालत ने क्षेत्र में विकास कार्यों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली से दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
स्थानीय लोगों के बीच इस मार्ग की दुर्दशा को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंत्री और नेता इसी रास्ते से गुजरते रहे, लेकिन सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। विकास के दावे कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।
सांसद और विधायकों की कथनी-करनी को लेकर भी जनता सवाल उठा रही है। आखिर जिस मार्ग से जनप्रतिनिधियों और सत्ता के जिम्मेदार लोगों का आवागमन होता है, उसकी बदहाली पर अब तक ध्यान क्यों नहीं दिया गया?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर उसका बाजार–मदनपुर मार्ग की मरम्मत कब होगी और लोगों को गड्ढों से भरी इस सड़क से कब राहत मिलेगी? स्थानीय जनता अब जिम्मेदारों से ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।
News by: Pulkit Agrahari (Journalist)


















































