आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर संगीत सोम का पलटवार, बोले- ‘उन्हें डर होना चाहिए’:

बीजेपी नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। संगीत सोम ने कहा कि आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान का सफेद कुर्ता सफेद नहीं, बल्कि लाल खून से सना हुआ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरनगर दंगों में सैकड़ों लोगों की जान आजम खान के इशारे पर गई थी।

दरअसल, संगीत सोम का यह बयान आजम खान के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने जेल में रहते हुए एनकाउंटर का डर सताने की बात कही थी। आजम खान ने बताया था कि जब उन्हें एनकाउंटर का डर लगा, तो उन्होंने अपने बेटे को गले लगाकर कहा था, “जिंदगी रही तो मिलेंगे और नहीं रही तो ऊपर मुलाकात होगी।”

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    सिद्धार्थनगर: नदी की बीच धारा में 15-20 फीट गहरी खुदाई के आरोप, लिफ्टर मशीनों से हो रहा बालू खनन?
    • November 24, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी। जिले में बालू खनन के नाम पर क्या नदी के प्राकृतिक स्वरूप से खिलवाड़ किया जा रहा है? मोहाना थाना क्षेत्र के गुजरौलिया घाट पर नदी की बीच…

    Continue reading
    सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों पर मारपीट का आरोप, भाजपा नेता की तहरीर पर सांसद समर्थकों पर मुकदमा:
    • November 24, 2026

    सिद्धार्थनगर, यूपी। बढ़नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक प्रदीप कुमार कमलापुरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *