नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 1,003 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 4,000 लोग अभी भी लापता हैं।
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने नेपाल के 8 जिलों से और शव बरामद किए हैं। वहीं, अब तक करीब 12,000 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है और लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। यह विनाशकारी बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के गिरने तथा हिमस्खलन के बाद अचानक आई थी। इस भीषण आपदा ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई कस्बों और गांवों को बुरी तरह प्रभावित किया।
हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बाढ़ का पानी आने से घर, वाहन, सड़कें, पुल और पशु बह गए। इसके अलावा कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल में तबाही का मंजर भयावह बना हुआ है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।




