सिद्धार्थनगर में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बांसी की कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को एक दिन के लिए सांकेतिक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सुनैना एसपी की कुर्सी पर बैठीं और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा सुनैना को मिली यह जिम्मेदारी नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक पहल है। मिशन शक्ति के माध्यम से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।
News by: Pulkit Kumar Agrahari (Journalist)


















































