कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश सरकार भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करें।
इस दौरान फायर सेफ्टी, बिजली की व्यवस्था और प्रवेश-निकास द्वारों की जांच करने के साथ पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें।


















































