मुंबई में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग, 12 पुलिस टीमें जांच में जुटीं:

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेता को गोली नहीं लगी है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में उनकी सुरक्षा को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं बताई गई है। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन बदमाशों ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाईं। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बीएमडब्ल्यू कार भीड़ के बीच धीमी रफ्तार से गुजरती दिखाई दे रही है। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते और सेल्फी लेते नजर आते हैं। तभी अचानक गोली चलने की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 12 टीमें लगाई हैं। पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे टाइगर श्रॉफ:

जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे, तभी जुहू थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर अनिल पंडित नाम के एक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इस पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू का नाम लिखा गया है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

‘फोन करके समझाया था, लेकिन…’ पोस्ट में क्या लिखा?

फेसबुक पर किए गए पोस्ट में लिखा गया, “जय महाकाल… जय श्री राम। राम राम जी सभी भाइयों को। जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं।” पोस्ट में आगे दावा किया गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं मानी गई।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो भी उनकी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला निशाना वह होगा। फिलहाल, मुंबई पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की सत्यता और घटना के पीछे की वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

  • Related Posts

    गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:
    • November 12, 2026

    गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का…

    Continue reading
    यूपी की सियासत में नए समीकरण की आहट, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर चर्चा तेज:
    • November 12, 2026

    यूपी चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। एक ओर सत्ताधारी NDA है तो दूसरी तरफ विपक्षी INDIA गठबंधन अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *