बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई, 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, फरेन्दा में गांजा बेचने जा रहे थे:

बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पुलिस ने अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को व०3०नि० तारकेश्वर वर्मा पुलिस टीम के साथ बनगडिया तिराहे पर अपराध की रोकथाम, वांछित अपराधियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हडियाकोट की तरफ से एक पुरुष और एक महिला अलग-अलग झोले तथा बड़ी पन्नी में गांजा लेकर पैदल हडियाकोट से फरेन्दा की ओर जा रहे हैं। सूचना से क्षेत्राधिकारी फरेन्दा को अवगत कराया गया।

इसके बाद पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर मदारीपुर मोड़ से आगे हडियाकोट-बनगडिया मार्ग पर सड़क किनारे जंगल में पहुंची और दोनों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद एक पुरुष और महिला हाथों में झोला व बड़ी पन्नी लिए आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा भी मौके पर पहुंच गईं।

पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम होरीलाल जायसवाल पुत्र गिरीशचन्द्र जायसवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बंजरहा सोनबरसा, टोला सिसहनिया, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज बताया। महिला ने अपना नाम चन्द्रावती पत्नी होरीलाल, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम बंजरहा सोनबरसा, टोला सिसहनिया, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज बताया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पति-पत्नी हैं और उनके पास गांजा है, जिसे वे बेचने के लिए फरेन्दा ले जा रहे थे।क्षेत्राधिकारी फरेन्दा की मौजूदगी में दोनों के झोलों की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार होरीलाल के झोले से 1 किलो 600 ग्राम तथा चन्द्रावती के झोले से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा होरीलाल के पास से हरे रंग का रेडमी मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सुबह 6:40 बजे हिरासत में लिया।

मामले में व०उ०नि० तारकेश्वर वर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत होरीलाल और चन्द्रावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार होरीलाल की शैक्षिक योग्यता कक्षा पांचवीं तक है, जबकि चन्द्रावती अशिक्षित है। होरीलाल के खिलाफ थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर में मु0अ0सं0 0002/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का आपराधिक इतिहास भी दर्ज बताया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, व०3०नि० तारकेश्वर वर्मा, हे0का0 आलोक कुमार, का0 अखिलेश यादव, का0 हृदयराम यादव, म0का0 पूजा सिंह और म0का0 साक्षी गौतम शामिल रहे।

गिरफ्तारी स्थल: मदारीपुर मोड़ से आगे हडियाकोट-बनगडिया मार्ग पर सड़क, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज।

गिरफ्तारी की तारीख व समय: 4 अक्टूबर 2026, सुबह 6:40 बजे।

  • Related Posts

    सपा-कांग्रेस गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- साथ मिलकर लड़ेंगे 2027 का चुनाव:
    • October 4, 2026

    इटावा। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल…

    Continue reading
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिले पूर्व बजरंग बहादुर सिंह, फरेंदा सीट को लेकर बढ़ी राजनीतिक सक्रियता:
    • October 4, 2026

    फरेंदा/नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *