बृजमनगंज में गिट्टी-बालू की दुकान पर दुकानदार से मारपीट, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज:

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर में बूढ़ी माता मंदिर के बगल स्थित गिट्टी-बालू की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। दुकान पर बैठे दिनेश सहानी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में उनके हाथ और शरीर पर चोटें आईं। पीड़ित के भाई सुरेश सहानी की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

First Information Report

तहरीर के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे दिनेश सहानी अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान सिकंदराजीतपुर निवासी सतीश त्रिपाठी पुत्र योगेंद्र नाथ त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी पुत्र अजात दुकान के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने दिनेश सहानी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके हाथ और शरीर पर चोटें आईं। पीड़ित के भाई ने आरोप लगाया कि इस दौरान दिनेश का बायां हाथ टूट गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि सतीश त्रिपाठी पुत्र योगेंद्र नाथ त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी पुत्र अजात, निवासी सिकंदराजीतपुर, थाना बृजमनगंज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

News by: Rk Tripathi (Journalist)

  • Related Posts

    रुपये में 1% से ज्यादा की बढ़त, विदेशी मुद्रा बाजार में RBI का बड़ा एक्शन:
    • October 12, 2026

    भारतीय मुद्रा बाजार में सोमवार को बड़ी तेजी दर्ज की गई। कारोबार शुरू होते ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में 1% से अधिक का उछाल आया। रुपये…

    Continue reading
    सपा के 3 बागी विधायकों की BJP में एंट्री तय! पुराने दावेदारों के सामने नई चुनौती:
    • October 11, 2026

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां अपना सियासी कुनबा बढ़ाने की रणनीति पर काम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *