लालगंज। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से आज लालगंज में “PDA YOUTH MEET UP” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान युवाओं से शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

युवाओं ने अपने विचार साझा करते हुए अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से भी अवगत कराया।इस अवसर पर अंकुर पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी ने कहा कि “PDA YOUTH MEET UP” अभियान के माध्यम से युवाओं से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, ताकि युवाओं की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर उन्हें मजबूती से उठाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जब युवाओं को शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे, तभी प्रदेश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि PDA YOUTH MEET UP अभियान का उद्देश्य अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के समर्थन में युवाओं के बीच संवाद और संपर्क स्थापित करना है।
कार्यक्रम में अंकुर पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, सीटू यादव, संदीप त्यागी, सुजीत पासवान, मुकुल यादव, धनंजय पासवान, अमित, अनिश यादव, छोटू पाण्डेय, विशाल सिंह, खिलखल, मिथिलेश यादव, सुधीर मौर्या, जावेद अली सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने अभियान को आगे बढ़ाने और शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर निरंतर चर्चा करने का संकल्प लिया।
















































