बृजमनगंज में गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान, नेताओं ने हाथों में उठाई झाड़ू:

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में गांधी जयंती के पावन अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं सभासद मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, जीतेन्द्र कुमार, रवि यादव, सनी यादव, चंद्रशेखर यादव, जेपी गौड, दिलीप गुप्ता, बुद्धिराम, प्रद्युम्न सिंह, काजू कनौजिया, झीनक चौधरी, बबलू सिंह, अम्बेडकर, राजू जायसवाल और सफाई कर्मी भी शामिल रहे।सभी ने एक साथ हाथों में झाड़ू लेकर नगर की सड़कों पर सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

नेताओं को स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में भाग लेते देख नगरवासियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके बाद लेहड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही पूरे मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई।

  • Related Posts

    लालगंज में आयोजित हुआ “PDA YOUTH MEET UP”, शिक्षा-रोजगार और सामाजिक न्याय पर युवाओं से संवाद:
    • October 2, 2026

    लालगंज। युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से आज लालगंज में “PDA YOUTH MEET UP” कार्यक्रम का आयोजन किया…

    Continue reading
    Gen-Z ट्रेंड के अंदाज में अखिलेश का BJP पर तंज, एक कचौड़ी दो समोसा:
    • October 1, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलने के लिए नई पीढ़ी का ट्रेंड अपनाया। जेन-ज़ी के प्रोटेस्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *