प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर अब प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल तक पहुंच चुका है। इस खास मौके पर बीजेपी और NDA की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के IG Indoor Stadium में पीएम मोदी ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इस कार्यक्रम में करीब 5 हजार लोग मौजूद रहेंगे, जबकि पीएम मोदी के संबोधन का देश के अलग-अलग हिस्सों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में शामिल होंगे, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा मुंबई, पटना, अहमदाबाद, वाराणसी और गुजरात के वडोदरा में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। वडोदरा में 60 हजार से ज्यादा युवा एक साथ गरबा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे।इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी पीएम मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है।



















































