बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के डाकघर रोड पर विजयदशमी के पावन अवसर पर भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के भजनों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जागरण में शामिल श्रद्धालु देर रात तक भक्ति के रंग में सराबोर होकर झूमते रहे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सुमित एवं स्थानीय व्यापारियों ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने मां भगवती की आरती उतारी और नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। जागरण में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और श्रद्धालु उपस्थित रहे। माता रानी के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।



















































