5 करोड़ लेकर आश्रम पहुंचे थे विराट कोहली? आरोपों पर प्रवक्ता ने बताई सच्चाई:

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन करते देखा जाता है। इसी बीच विराट कोहली पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। इन आरोपों के सामने आने के बाद अब कोहली के प्रवक्ता की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर सफाई दी गई है।

https://link.amazon/B03nrEXvO

कोहली के प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि विराट कोहली पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे, मनगढ़ंत और तथ्यों से परे हैं। हाल ही में फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि विराट कोहली ने 2023 में पहली बार आश्रम आने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। इन दावों के सामने आने के बाद कोहली की टीम की ओर से आधिकारिक तौर पर इन आरोपों का खंडन किया गया है।

विराट कोहली के प्रवक्ता ने क्या कहा?

विराट कोहली के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाना केवल और केवल उनके प्रति गहरी श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के कारण है। इसमें किसी तीसरे पक्ष या पैसे का कोई लेना-देना नहीं है। प्रवक्ता के मुताबिक, फलाहारी महाराज द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और इन्हें बिना किसी तथ्य के फैलाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समय-समय पर आध्यात्मिक मार्गदर्शन और शांति के लिए वृंदावन आते रहते हैं और महाराज जी के दर्शन करते हैं। कोहली की टीम ने इन आरोपों का पुरजोर खंडन करते हुए मीडिया से अपील की है कि ऐसी खबरें चलाने से पहले तथ्यों की ठीक से जांच की जाए।

News by: Utkarsh Tiwari (Journalist)

  • Related Posts

    गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:
    • November 12, 2026

    गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का…

    Continue reading
    यूपी की सियासत में नए समीकरण की आहट, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर चर्चा तेज:
    • November 12, 2026

    यूपी चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। एक ओर सत्ताधारी NDA है तो दूसरी तरफ विपक्षी INDIA गठबंधन अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *