कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर देश के दुश्मनों की पहचान करने की जिम्मेदारी भी जनता को ही निभानी है, तो फिर सरकार क्या करेगी? उन्होंने कहा कि देश की खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सेना सरकार के पास हैं, इसलिए देश के दुश्मनों की पहचान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
राशिद अल्वी ने कहा कि बीजेपी के नेता खुद दावा करते हैं कि देश में कई ऐसे राजनीतिज्ञ हैं, जो देश के दुश्मन हैं। ऐसे में सरकार को उन लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि वे कौन हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सभी लोग देशभक्त हैं।
News by: Prafulla Shukla (Journalist)


















































