उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों में तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) के साथ-साथ अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सहारनपुर CDO बदले, राजेश महाजन को नई जिम्मेदारी: सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी रहे राजेश महाजन को अब CEO, यूपी स्टार्टअप मिशन बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह अपर आयुक्त, राज्य कर उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात आईएएस डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में भी बदलाव: आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात अधिकारी का तबादला करते हुए उन्हें अब लोक निर्माण विभाग (PWD) का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, लखीमपुर के CDO रहे आईएएस अभिषेक कुमार को अब आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

लखीमपुर और अंबेडकर नगर को मिले नए CDO: अयोध्या में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे को अब लखीमपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अम्बेडकर नगर के CDO आनन्द कुमार शुक्ला को अब विशेष सचिव, रेशम विभाग तथा निदेशक, रेशम, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वैभव मिश्रा को अम्बेडकर नगर का नया CDO बनाया गया है।

राजस्व परिषद में भी नई तैनाती: प्रयागराज में राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को अब सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर भेजा गया है। वहीं, अपर आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल डॉ. विश्राम को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में विशेष सचिव, रेशम विभाग एवं निदेशक, रेशम देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है।

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी: अशोक कुमार कनौजिया, जो संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण के पद पर तैनात थे, उन्हें अब विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया है। अरून कुमार, अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल को अब विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, प्रदीप कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर को अब अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाया गया है। इसके अलावा नेहा शर्मा को महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दिया गया है।

  • Related Posts

    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम:
    • September 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज)। इलाके के बेलसंड स्थित राप्ती नदी में रविवार को एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी…

    Continue reading
    बृजमनगंज में FD पर 20 हजार की सीमा से अभिकर्ताओं में आक्रोश, वरिष्ठ डाक अधीक्षक से लगाई गुहार:
    • September 11, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित उप डाकघर में कार्यरत महिला एवं पुरुष अभिकर्ताओं के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अभिकर्ताओं का आरोप है…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गार्डों को हटाने के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय में आंदोलन, कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन:
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    उत्तर प्रदेश में 14 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले:
    ‘गुंडा एक्ट’ आखिर है क्या? पुलिस क्यों लगाती है गुंडा एक्ट? जानिए कानून का पूरा सच:
    महराजगंज-राप्ती नदी में मिला 4 दिन से लापता युवक का शव परिवार में मचा कोहराम: