रिश्तेदार बनकर घर पहुंचा युवक, महिला के मोबाइल से सिम निकालकर खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये:

महराजगंज। रिश्तेदारी का हवाला देकर घर पहुंचे एक युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और मौका पाकर उनके मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया। महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ दिनों बाद बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए।

मामला निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर खेसरहा गांव का है। यहां की सावित्री वर्मा का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की निचलौल शाखा में खाता है, जिसमें 2 लाख 50 हजार 174 रुपये जमा थे। उनके भाई मदन, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर टोला शिकारगढ़ के निवासी हैं। मदन के दामाद बादल कुमार सोनी रिश्ते का हवाला देकर सावित्री के घर पहुंचे थे। परिचित होने के कारण महिला को उन पर कोई संदेह नहीं हुआ।

आरोप है कि बातचीत के दौरान बादल ने उनका मोबाइल लिया और चुपके से उसमें लगा सिम निकाल लिया। इसके बाद 1 से 16 मई 2026 के बीच महिला के बैंक खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम गायब होने पर सावित्री ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई और भाई को इसकी शिकायत की।

छानबीन में बादल कुमार सोनी की भूमिका सामने आई। महिला ने जब उनसे रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिहार के नरकटियागंज स्थित अरेरिया निवासी बादल कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News by: Jaynendra Upadhyay (Reporter)

  • Related Posts

    गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:
    • November 12, 2026

    गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का…

    Continue reading
    यूपी की सियासत में नए समीकरण की आहट, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर चर्चा तेज:
    • November 12, 2026

    यूपी चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। एक ओर सत्ताधारी NDA है तो दूसरी तरफ विपक्षी INDIA गठबंधन अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *