रिश्तेदार बनकर घर पहुंचा युवक, महिला के मोबाइल से सिम निकालकर खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये:

महराजगंज। रिश्तेदारी का हवाला देकर घर पहुंचे एक युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और मौका पाकर उनके मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया। महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ दिनों बाद बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए।

मामला निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर खेसरहा गांव का है। यहां की सावित्री वर्मा का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की निचलौल शाखा में खाता है, जिसमें 2 लाख 50 हजार 174 रुपये जमा थे। उनके भाई मदन, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के जगदौर टोला शिकारगढ़ के निवासी हैं। मदन के दामाद बादल कुमार सोनी रिश्ते का हवाला देकर सावित्री के घर पहुंचे थे। परिचित होने के कारण महिला को उन पर कोई संदेह नहीं हुआ।

आरोप है कि बातचीत के दौरान बादल ने उनका मोबाइल लिया और चुपके से उसमें लगा सिम निकाल लिया। इसके बाद 1 से 16 मई 2026 के बीच महिला के बैंक खाते से करीब ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम गायब होने पर सावित्री ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई और भाई को इसकी शिकायत की। छानबीन में बादल कुमार सोनी की भूमिका सामने आई। महिला ने जब उनसे रुपये वापस मांगे तो उन्होंने इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिहार के नरकटियागंज स्थित अरेरिया निवासी बादल कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News by: Jaynendra Upadhyay (Reporter)

  • Related Posts

    रिश्तेदार बनकर घर पहुंचा युवक, महिला के मोबाइल से सिम निकालकर खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये:
    • October 30, 2026

    महराजगंज। रिश्तेदारी का हवाला देकर घर पहुंचे एक युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाया और मौका पाकर उनके मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया। महिला को इसकी भनक…

    Continue reading
    16 राज्यों में मौसम का यू-टर्न, यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी:
    • October 30, 2026

    चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्टचक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *